Free Job Notice

Bihar Didi Ki Yojana 2022: बिहार दीदी की रसोई योजना

Bihar Didi Ki Yojana 2022: बिहार सरकार द्वारा सरकारी अस्पताओं में मरीजो, उनके परिजन और समस्त स्टाफ को न्यूनतम दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए बिहार दीदी की रसोई योजना 2022 की शुरुआत की गई है। यह योजना राज्य भर के अस्पतालों में रोगियों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन देने के लिए चलाई जाएगी। Bihar Didi Ki Yojana 2022 में जीविका दीदियो के द्वारा खाना बनाकर उपलब्ध करवाया जायेगा। इस योजना के माध्यम से संगठनों की सभी महिला सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे उनकी उनकी आमदनी बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। इस लेख में हम आपको बिहार दीदी की रसोई योजना से सम्बंधित सभी जानकारी देंगे। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आर्टिकल को पूरा पढ़े।  [यह भी पढ़ें- JK Labour card registration 2022]

Bihar Didi Ki Yojana 2022

राज्य मंत्रिमंडल ने 12 जनवरी 2021 को दीदी की रसोई योजना 2022 को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कोरोना के इस संकट के दौर में जीविका संगठनो ने बहुत कार्य किये है जैसे – मास्क बनाना, कोरोना Kit और अन्य। गरीबो की मदद के लिए घर – घर से एक मुट्ठी अनाज एकत्रित किया है, संकट की घडी में जीविका दीदियों के कई संगठनों ने प्रवासी लोगो को मुफ्त में खाना भी दिया है। अब बिहार सरकार जीविका दीदियो की मदद के लिए Didi Ki Rasoi Yojana लेकर आयी है। इस योजना के अंतर्गत मरीज को मिलने वाली थाली कि कीमत मात्र 150 रूपये प्रति थाली है  पहले इस थाली का मूल्य 100 रूपये प्रति थाली था।

Bihar Didi Ki Yojana 2022

Overview of the Bihar Didi Ki Yojana

योजना का नाम दीदी की रसोई योजना
वर्ष 2022
विभाग स्वस्थ्य विभाग
लाभार्थी राज्य के मरीज
लाभ मरीजों हेतु मुफ्त खाना
उद्देश्य मरीजों की देखभाल करना
पंजीकरण विधि कुछ नहीं
पंजीकरण शुल्क कुछ नहीं
अंतिम तिथि कुछ नहीं
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

दीदी की रसोई के लिए जीविका दीदी

इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के सरकारी अस्पतालों के कैंटीन में जीविका दीदियों के द्वारा खाना बना कर उपलब्ध कराया जाएगा। Bihar Didi Ki Yojana 2022 के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजो, उनके परिजनों एवं अस्पताल के स्टाफ को खाना न्यनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जायेगा। इस योजना का दूसरा पहलु यह भी है की इस योजना से जुड़े समस्त जीविका संगठनों की सभी महिला सदस्यों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। यह योजना पुरे बिहार के 38 जिलों में लागु की गयी है। इस योजना के अमल में आने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को अच्छे भोजन की तलाश में यहाँ–वहां भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य इस योजना के द्वारा संगठनों की सभी महिला सदस्यों को रोजगार के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। [यह भी पढ़ें- Haryana Labour Copy Scholarship Form 2022]

बिहार दीदी की रसोई योजना के लाभ

  • केवल बिहार में स्थाई निवासी परिवार ही राज्य सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना संगठन की महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत मरीज को मिलने वाली थाली की कीमत को मात्र 150 रूपये रखा गया है।
  • Bihar Didi Ki Yojana 2022 के अंतर्गत बिहार राज्य के सरकारी अस्पतालों के कैंटीन में जीविका दीदियों के द्वारा खाना बना कर उपलब्ध करवया जायेगा
  • इस योजना के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजो, उनके परिजनों एवं अस्पताल के स्टाफ को खाना न्यनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • 12 जनवरी 2021 को राज्य मंत्रिमंडल ने दीदी की रसोई योजना 2022 को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
  • इस योजना के माध्यम से मिला भोजन मरीजो की सेहत के लिए तो लाभदायक है, साथ ही उनका आर्थिक बोझ भी कम किया जा सकता है |
  • Bihar Didi Ki Yojana 2022 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को अच्छे भोजन की तलाश में यहाँ – वहां भटकना ना पढ़े।

दीदी की रसोई योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

वह सभी इच्छुक व्यक्ति जो बिहार दीदी की रसोई योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अभी इस योजना में ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित जानकारी साझा नहीं की गई है। दीदी की रसोई योजना के लिए अभी कोई वेबसाइट भी लांच नहीं की गई है। किसी भी विभाग अथवा मंत्रालय के द्वारा Didi Ki Rasoyi Yojana Registration हेतु अपडेट साझा किये जाने पर हम उसे इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे। आपसे अनुरोध है की इस योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आप हमसे जुड़े रहे। [यह भी पढ़ें-Dr Ambedkar Scholarship Form 2022]

Leave a Comment