Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 Application Form PDF | मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड एप्लीकेशन फॉर्म, आवेदन पात्रता व आवश्यक दस्तावेज जाने – झारखंड राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 को आरम्भ किया गया है। यह योजना राज्य के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से शुरू की गई है, इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक परिवार व SECC-2011 मे शामिल परिवारों की बालिकाओ को चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में जन्म से 18 साल तक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य के करीब 37 लाख परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिसमे 10 लाख परिवार अंत्योदय कार्ड धारक होंगे तथा बाकि 27 लाख SECC- 2011 के तहत शामिल परिवार होंगे। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए से Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है।
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022
इस योजना का आरंभ सन 2019 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा किया गया था। अब वर्तमान में कैबिनेट के द्वारा 24 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के नाम में संशोधन के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस संशोधन के पश्चात इस योजना का नाम सावित्री बाई फूले किशोरी संवृद्धि योजना कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब राज्य सरकार द्वारा ऐसी बालिकाएं जो अपना नामांकन कक्षा 8 व कक्षा 9 में कराती है तो उन्हें 2500 रुपए, तथा कक्षा 10, 11, 12 में नामांकन पर 5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बालिका की उम्र 18 से 19 साल पूर्ण होने पर Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 के माध्यम से उसे एक मुश्त 20000 रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 इस योजना को आरम्भ करने का द्रष्टिकोण यही है कि इससे राज्य में बाल विवाह पर रोक लगेगी और बालिकाओं की शिक्षित दर में बढ़ोत्तरी होगी, इस प्रकार एक शिक्षित विकासशील राज्य बनकर झारखंड देश के सामने प्रदर्शित होगा।
Overview of Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुकन्या योजना |
आरम्भ की गई | झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | Secc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
लाभ | Secc-2011 तथा अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओ को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 का उद्देश्य
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में हो रहे बाल विवाह को रोकना है तथा उन्हें आर्थिक सहायता राशि शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रदान करना है। इस योजना का लाभ SECC- 2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा झारखंड राज्य में अभी भी ऐसे गरीब परिवार मौजूद है जोकि अपनी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने में असमर्थ होते है, और उनका बाल विवाह कर देते है इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 को आरंभ किया गया है। इस योजना के जरिए से राज्य की सभी बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगी, और भविष्य में वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी, जिससे उनका जीवन यापन भी बेहतर तरीके से होगा। [यह भी पढ़ें- Jharsewa | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र (Income, Caste Certificate) ऑनलाइन आवेदन]
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 क्या है ?
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा 2019 में आरंभ किया गया था, इस योजना को सरकार द्वारा राज्य की गरीब और योग्य बालिकाओ को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लक्ष्य से आरंभ किया था। इसके अतिरिक्त इस योजना के जरिए से राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा इससे राज्य में महिला सह-शक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 के माध्यम से बालिकाओ की शिक्षा,विकास और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्रगति में बढ़ोत्तरी की जाएगी, तथा इसके तहत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता राशि को सरकार द्वारा 6 किस्तों में प्रदान किया जाएगा। इसके तहत बालिकाओ की यह किस्ते उनकी 2 वर्ष की आयु से 20 वर्ष तक की आयु होने तक प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) झारखण्ड विवाह पंजीकरण: Marriage Certificate, विवाह प्रमाण पत्र फार्म]
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 आवेदन
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से कराने के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को डीबीडी के जरिए से हितग्राही बालिका के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो भी बालिकाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है उन्हें आवेदन करने के लिए अपने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तथा स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करना होगा उसके पश्चात बालिकाएं अपना आवेदन सफलतापूर्वक कर सकेंगी। [यह भी पढ़ें- [Unique ID] Birsa Kisan Yojana 2022: Apply Online, Eligibility & Benefits]
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 का आर्थिक सहायता विवरण
किस्त | आर्थिक सहायता |
8वीं क्लास में नामांकन पर | 2500 रुपए |
9वीं क्लास में नामांकन पर | 2500 रुपए |
10वीं क्लास में नामांकन पर | 5000 रुपए |
11वीं क्लास में नामांकन पर | 5000 रुपए |
12वीं क्लास में नामांकन पर | 5000 रुपए |
18 साल की उम्र पूर्ण होने के पश्चात | 20000 रुपए |
कुल आर्थिक सहायता | 40000 रुपए |
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 क्यों है ज़रूरी
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 बालिकाओ के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योकि वर्तमान समय मे भी झारखंड राज्य में ऐसे जिले मौजूद है जहां पर आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से बालिकाओ का बाल विवाह कर दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हो जाती है। इसके अतिरिक्त भारत देश में भी अभी तक लिंग अनुपात में बहुत अंतर किया जाता है, देश में लड़कियों के मुकाबले में बालको की संख्या अधिक है, इसका सीधा प्रभाव समाज पर पड़ता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश की सभी बालिकाओ के लिए इस प्रकार की योजनाओ की अत्यंत ज़रूरत होती है इससे बालिकाओ का मनोबल बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 बालिकाओ की शिक्षा प्राप्त करने में, शादी व दैनिक जीवन आदि में भी मदद करेगी। [यह भी पढ़ें- झारखण्ड लाइट हाउस परियोजना 2022:ऑनलाइन अप्लाई 1008 आवास, एप्लीकेशन फॉर्म]
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- सन 2019 मे झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा अपने राज्य में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 को आरम्भ किया गया था।
- वर्तमान में इस योजना के नाम में संशोधन कर 24 अगस्त 2022 को इसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना कर दिया गया है।
- वह बालिकाएं जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र है उन्हें इस योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में कक्षा 8 से लेकर 18 तक की आयु होने तक प्रदान किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 का लाभ राज्य के करीब 37 लाख परिवारों की बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा 10 लाख अंत्योदय परिवारों की बेटियों को इस योजना के लिए लाभार्थी बनाया जाएगा तथा SECC-2011 सामाजिक- आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल करीब 27 लाख परिवारों की बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत जब हितग्राही बालिका की उम्र 18 साल हो जाती है तो राज्य सरकार द्वारा सभी बालिकाओ को उच्च शिक्षा या शादी करने हेतु 20000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 के जरिए से हितग्राही बालिका के बैंक खातों में सीधे ही आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बालिका का स्वंय बैंक खाता होना आवश्यक है।
- झारखण्ड राज्य में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू आदि ऐसे जिले है जहां पर अपनी बालिकाओ की शादी 18 साल की आयु पूर्ण होने से पूर्व कर दी जाती है, उन जिलों में बाल विवाह पर लगाने के लिए ही इस योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन किया गया है, जो भी बालिकाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह अपने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तथा स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करके सफलतापूर्वक आवेदन कर सकती है।
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 पात्रता मानदंड
- इस योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक बालिका झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इसके अंतर्गत secc-2011 सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की बालिकाओ को ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का पात्र माना जाएगा।
- Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिकाएं भी पात्र होंगी।
- ऐसी बालिकाएं जिनका विवाह 18 साल की उम्र पूर्ण होने से पहले कर दिया जाता है वह इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगी, और उनको प्रदान किया जाने वाला लाभ बीच में ही रोक दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त 20000 की एकमुश्त राशि बालिका को सिर्फ 18 साल की उम्र पूर्ण होने के बाद ही प्रदान की जाएगी इसके विपरीत यदि किसी बालिका का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले हो जाता है तो ऐसी स्थिति में बालिका को 20000 रुपए की एकमुश्त राशि नहीं प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा इस योजना का लाभ उन्ही बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा जिनका खुद का बैंक खाता होगा।
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- बालिका का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस योजना के आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।

- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, तथा इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज अटैच कर देने है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है। इस प्रकार आप Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत अपना ऑफलाइन आवेदन सफलतापूर्वक कर सकते है।